फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएमओ कार्यालय को चिकित्सा सामग्री वितरित की

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्वामी विवेकानंद फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को द्वितीय क्लब, यमुना कॉलोनी में सीएमओ कार्यालय को आवश्यक चिकित्सा सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बीपी मशीन, वेट मशीन, ओटी टेबल, सर्जिकल ट्रॉली आदि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड शासन प्रदीप कुमार जोशी, विशिष्ट अतिथि सीएमओ मनोज कुमार शर्मा और अति विशिष्ट अतिथि सचिन गुप्ता मौजूद रहे। अपर सचिव श्री जोशी ने इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत जीजीआईसी, राजपुर रोड की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर की। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता, डॉ. विकास लोहीवाल, अवनीश यादव, अभय शिवहरे, सागर चौधरी, अश्विनी यादव, प्रमोद थापा आदि मौजूद रहे। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें