I
IIराजकीय इंटर काॅलेज पटेलनगर को शुक्रवार को शौचालय व साफ पानी की सुविधा मिली। इस सुविधा के लिए यूरेका फॉर्ब्स लिमिटेड की ओर से विद्यालय को आर्थिक मदद की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ यूरेका के प्रबंध महानिदेशक स्वराज वर्मा समेत प्रधानाचार्य देवेंद्र खत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परियोजना के तहत विद्यालय में दो वाॅटर कूलर लगवाने के साथ ही आठ नए शौचालयों का निर्माण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व स्वच्छता पर विचार भी व्यक्त किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेंद्र खत्री समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।I