मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए देहरादून। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर की ओर से बाजार व अन्य क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। प्रधान सुभाष माकिन ने लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक किया। कहा कि मास्क प्रयोग व हाथों को सैनिटाइज करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन अवश्य करें। इस दौरान सचिव अवतार किशन, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, राजीव पुंज, हेमेंद्र भाटिया, फकीर चंद, टोनी व अन्य मौजूद रहे। गौरव