फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand lockdown: मदद को बढ़ रहे हाथ, मोर्चे पर जुटे दिन-रात

Sat, 28 Mar 2020 06:54 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की आवश्यक मदद करने को सामाजिक संस्थाएं दिन-रात जुटी हुई हैं। भूखों को खाना बांटा जा रहा है तो जरूरतमंद को राशन पहुंचाया जा रहा है। हर कोई अपने स्तर पर मदद कर रहा है। शनि सेना सेवा समिति की ओर से कई क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को राशन दिया गया।

विज्ञापन


लोगों को आटा, चावल, चीनी दी गई। जीएमएस रोड, निरंजनपुर, कांवली रोड में 450 लोगो की मदद की। समिति ने किसी भी मदद के लिए 9997333937 हेल्पलाइन पर सम्पर्क करने को कहा। श्री कालिका माता मंदिर की ओर से सीमाद्वार, मलिक चौक, राजीव नगर कॉलोनी व कई अन्य क्षेत्रों में खाना बांटा गया। खाने के 400 पैकेट दिए। इस दौरान गगन सेठी, विजय अरोरा, नरेश मैनी, अशोक लाम्बा, अनिल गुलाटी, मुरली चांदना, अनूप, अनुज डोरा व अन्य शामिल रहे।

उधर, फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से मलिन बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट व फल दिए गए। साथ ही जानवरों को भी खाना खिलाया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन सोनू फ्रांसिस ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह की मदद चाहिए तो वे 7599441394 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, शालिनी इरासमस, काले, दीपा रावत, अमित चौहान, राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। बीजेपी केदारपुर मंडल की मंत्री बीना गोदियाल ने शिवकुंज में रह रहे मजदूरों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


बीना गोदियाल ने कहा कि इन लोगों के घरों में राशन खत्म हो गया था। इन्हें आटा, चावल व दाल दी गई। श्वास फाउंडेशन, इनर व्हील क्लब ने जारी की हेल्पलाइन:: श्वास फाउंडेशन, इनर व्हील क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों की मदद को हाथ बढ़ाया गया है। अनामिका जिंदल ने कहा कि दोनों संस्थाओं की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। जरूरतमंद लोग 9358428060, 9897142770, 8006040909, 8279802208 9368334231 हेल्पलाइन नम्बर पर मदद मांग सकते हैं।

गरीबों की मदद को आगे  आए सस्ता गल्ला राशन विक्रेता

कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के कारण कहीं ऐसे लोग और परिवार हैं , जिनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे परिवारों और लोगों की मदद के लिए जहां विभिन्न संगठन और संस्थाए आगे आई है। वहीं सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार भी इन परिवारों की मदद में जुट गए हैं।

कई राशन विक्रेता ऐसे परिवारों को अप्रैल माह का सरकारी राशन मुफ्त में दे रहे हैं तो अन्य राशन विक्रेता एपीएल परिवारों से अपना इस माह का राशन गरीबों के लिए छोड़ने की अपील कर रहे हैं। जिससे यह राशन उन गरीब परिवारों को आवंटित किया जा सके जिसको वास्तव में राशन की जरूरत है।

रायपुर क्षेत्र के कई राशन विक्रेताओं ने बीपीएल और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना कार्ड धारकों को जहां अप्रैल माह का राशन निशुल्क वितरित कर रहे हैं। वहीं कई राशन विक्रेता ऐसे हैं तो जो एपीएल परिवारों को अपना इस माह का राशन छोड़ने की अपील भी कर रहे हैं। जिससे कि इस राशन को गरीब परिवारों को आवंटित किया जा सके।

उनके इस अपील पर अभी तक कई एपीएल उपभोक्ता अपना इस माह को राशन गरीबों को आवंटित करने के लिए कह चुके हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी दुकानदार हैं। जो खुद अपने खर्चे पर गरीबों को राशन बांटने में लगे हैं। उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष विजयवीर सिंह ने कहा कि उनकी इस मुहिम शुरूआत में केवल 12 राशन विक्रेता जुटे थे, लेकिन अब 50 से ज्यादा दुकानदारों को सहयोग मिल चुका है। सरकारी राशन छोड़ने वालों की संख्या में भी निरंतर बढोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें