फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूरस्थ शिक्षा से खुल रहे उच्च शिक्षा के नए अवसर

Tue, 03 Nov 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. गोविंद रावत ने छात्रों को पाठ्यक्रमों और कौशल विकास की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में मंगलवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई 2026 सत्र का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा प्रणाली और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। अध्ययन केंद्र में वर्तमान में तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. गोविंद सिंह रावत मुख्य अतिथि एवं वक्ता रहे। उन्होंने विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा और कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नियमित पढ़ाई के साथ डबल डिग्री के तहत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अतिरिक्त ज्ञान और कौशल अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा उन युवाओं के लिए भी उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराती है, जो नियमित कॉलेज नहीं जा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय निदेश ने बताया कि अध्ययन केंद्र 11130 जनजातीय क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का पुस्तक वितरण कार्यक्रम शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में कॉलेज चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, समन्वयक डॉ. प्रियंका जलाल, सहायक समन्वयक नितिन तोमर, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें