फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूजीसी नियमों पर भाजपा के खिलाफ भी जताई नाराजगी, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लक्सर क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता को रविवार को रामपुर रायघटी गांव में यूजीसी नियमों को लेकर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पूर्व विधायक गांव में महिलाओं को दीपावली के उपहार स्वरूप गिफ्ट सूट वितरित करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यूजीसी नियमों को वापस लेने की मांग की और नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने भाजपा के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। इससे मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को पूर्व विधायक संजय गुप्ता रामपुर रायघटी गांव में महिलाओं को गिफ्ट सूट वितरित कर रहे थे। इसी दौरान कुलदीप चौहान, आकाश चौहान, अमित चौहान, असम चौहान, टिंकू कुमार और मोहित चौहान समेत अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने यूजीसी नियमों को लेकर अपना विरोध जताया और नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगाए। विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि यूजीसी नियमों को लेकर उनकी आपत्तियों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने नियमों को वापस लेने की मांग उठाते हुए भाजपा के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को सामने रखा। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि वह क्षेत्र के नेता हैं और समय-समय पर जनता के बीच पहुंचकर उनकी आवाज उठाने का काम करते हैं। जनता के सुख-दुख में शामिल होना और क्षेत्र के लोगों के बीच रहना उनकी जिम्मेदारी है। वह इसी उद्देश्य से क्षेत्र में लोगों के बीच जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें