फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल : पति के साथ हुआ विवाद तो शराब पीकर महिला ने मचाया उत्पात

Thu, 09 May 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नशे में धुत एक महिला ने बुधवार शाम तल्लीताल गांधीचौक के पास जमकर उत्पात मचाया। यह महिला शाम करीब 6 बजे गांधी चौक के पास पहुंची और उत्पात मचाने लगी।

विज्ञापन


जानकारी पर एसओ तल्लीताल राहुल राठी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस कर्मियों ने नशे में धुत महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी, इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसओ तल्लीताल ने बताया कि महिला हरिद्वार की रहने वाली है, जबकि उसका पति हल्द्वानी में रहता है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। महिला के साथ दस वर्षीय एक बच्चा भी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें