देहरादून के एक कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का नतीजा आने के बाद छात्राएं जश्न मना रही थीं। इस दौरान दूसरी छात्राओं ने जुलूस निकालने की बात की।
मौके पर मौजूद एक समर्थक छात्र नेता ने जोर देकर हां में हां मिलाई। लेकिन मौके पर मौजूद दारोगा साहिब ने अपने सख्त लहजे में छात्राओं को जुलूस निकालने से मना कर दिया।
गुस्साई छात्र नेता ने भी तपाक से कहा, दारोगा साहिब, यह लड़कियां हैं, जो आप इतना बोल रहे हो। डीएवी में इस लहजे में बात करके दिखाओ तो जानें। यह सुनकर दारोगा साहिब चुप रह गए।