फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो धनोल्टी के बाद टिहरी से प्रत्याशी वापस लेगी कांग्रेस!

Sun, 29 Jan 2017 11:06 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दिनेश धनै - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
धनोल्टी सीट पर अपने फैसले को जस्टीफॉय करने के लिए कांग्रेस टिहरी सीट से भी अपना प्रत्याशी वापस ले सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, धनोल्टी से चुनाव लड़ने पर अड़े पार्टी प्रत्याशी मनमोहन सिंह मल्ल ने पार्टी को इस सवाल पर उलझा दिया कि टिहरी सीट से प्रत्याशी क्यों उतारा जा रहा है? हालांकि उनके इस प्रश्न पर पार्टी यह जवाब दे रही है कि प्रीतम ने समर्थन के लिए पार्टी को पत्र लिखा है। मगर अब जबकि पार्टी के लिए हालात असहज करने वाले हो गए हैं तो वह टिहरी सीट पर भी प्रत्याशी हटा सकती है।

 कांग्रेस के धनोल्टी और टिहरी से अपना प्रत्याशी घोषित करने के बावजूद अभी असमंजस की स्थिति बनी है। धनोल्टी विधान सभा से मसूरी नगर पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल के नाम की घोषणा और उन्हें सिंबल दिए जाने के बाद जिस तरह से अब उनसे नामांकन वापसी के लिए दबाव बनाया जा रहा है, इससे अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस सीट पर मल्ल चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन


मल्ल नाम वापस लेने को कतई तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से उन्हें पार्टी सिंबल दिया गया है। उनका कहना है कि पीडीएफ कोटे के मंत्रियों का कांग्रेस से यदि कोई समझौता हुआ है तो केवल धनोल्टी पर इस फार्मूले को क्यों लागू किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पार्टी टिहरी सीट पर धनै को समर्थन देकर अपने फार्मूले को वाजिब ठहराने की कोशिश कर सकती है। 

तो इस वजह से फंसा हुआ है मामला 
पीडीएफ के अध्यक्ष रहे और अब कांग्रेस के प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी कई बार यह कह चुके हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने पीडीएफ को यह आश्वासन दिया है कि यदि पीडीएफ का कोई सहयोगी पार्टी से टिकट चाहेगा तो उसे टिकट मिलेगा। यदि वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेगा तो उस विधान सभा क्षेत्र से पार्टी अपना प्रत्याशी न उतारकर उसे समर्थन देगी। नैथानी के मुताबिक उनकी निर्दलीय प्रत्याशी धनै को समर्थन के मामले में पार्टी से बात हुई है, लेकिन धनै खुद यह चाहते हैं कि उस सीट से कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारे।  
विज्ञापन


मैं निर्दलीय नामांकन कर चुका हूं, मैंने कांग्रेस से समर्थन नहीं मांगा न ही मेरी इस संबंध में कोई बात हुई, मैं चाहता हूं कि कांग्रेस टिहरी से अपने प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव मैदान में उतारे।
- दिनेश धनै, टिहरी से निर्दलीय प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें