फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में टिकट से पहले ही चुनावी 'महाभारत'

Thu, 31 Oct 2013 08:43 PM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी में दावेदारी के लिए महाभारत शुरू हो गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व को अंदाजा भी नहीं और नेताओं ने अपने अपने तरीके से बढ़त बनानी शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन


पूरी हनक के साथ सक्रियता
दावेदारी अब होर्डिंग वार में तब्दील होती दिख रही है। नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय सीट पर पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने पूरी हनक के साथ सक्रियता बढ़ाई है। लेकिन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के सैकड़ों होर्डिंग उनके लिए सिरदर्द बने हैं।

रावत की जोरदार मौजूदगी का अहसास हो भी रहा है। उधर, टिकट के चक्कर में ही बलराज पासी ने भी विधायक राजकुमार ठुकराल केलिए इतना आक्रामक होकर आंदोलन किया कि वह जेल पहुंच गए। कई दिन के बाद उन्होंने अपना अनशन तोड़ा है।
विज्ञापन


होर्डिंग लगवाकर चुनावी रंग
पौड़ी लोकसभा पर वैसे तो हैवी-वेट जनरल बीसी खंडूड़ी का नाम प्रमुखता के साथ सामने है। लेकिन एक दमदार दावेदार के रूप में प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कोटद्वार-रामनगर से लेकर केदारनाथ तक अपने होर्डिंग लगवाकर चुनावी रंग दे दिया है।

गुरुवार को उन्होंने नरेंद्रनगर में एक बड़ी सभा करते हुए दावेदारी को पुख्ता करने का प्रयास किया है। बलूनी ने बातचीत में कहा भी कि मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं लेकिन सेंट्रल लीडरशीप का फैसला ही अंतिम होगा।

सक्रियता बढ़ाने के संकेत
हरिद्वार सीट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी है। तमाम दावेदार सामने हैं लेकिन गुरुवार को अचानक प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने रुड़की में अपने कैंप कार्यालय का उदघाटन कर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं।

इससे पहले इस सीट पर समर्थकों ने उमा भारती के भी कुछ होर्डिंग लगाकर दावा पेश किया है। लेकिन हरिद्वार शहर सीट से विधायक मदन कौशिक ने पिछले काफी समय से चुनावी कसरत शुरू कर दी थी। इसलिए यहां पर चुनाव से पहले टिकट पाने का मुकाबला भी दिलचस्प रहेगा।

सक्रियता व लोकप्रियता पैमाना
टिहरी सीट पर पहले ही पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह चौहान तो टिकट का दावा कर चुके है। उनके समर्थक सीटिंग एमपी माला राज्य लक्ष्मी शाह की सक्रियता व लोकप्रियता को पैमाना बवाकर मुन्ना के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं।

सुरक्षित सीट पिथौरागढ़-अल्मोड़ा के लिए भी कई दावेदार सामने आ गए हैं। पूर्व आईएएस चनर राम, मौजूदा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय टम्टा, रेखा आर्य बड़े दावेदार के रूप में सामने हैं। एक अन्य नेता सज्जनलाल टम्टा बाकायदा टिकट मांग चुके हैं। यहां पर भी होर्डिंग पोस्टर वार जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें