फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: बरातियों ने शादी के रंग में डाला भंग, मारपीट और पथराव के बाद दुल्हन की हुई ऐसी विदाई...हर जगह चर्चा

Fri, 17 Feb 2023 04:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (हरिद्वार)

सार

बरातियों की हरकत ने शादी के रंग में भंग डाल दिया। मामला पथराव और मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह संभाला। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव में बरातियों ने बैंड वाले को डांस करने के लिए रुकने के लिए कहा तो विवाद हो गया। बरातियों ने बैंड वाले से अभद्रता कर दी। बैंड वाला उसी गांव का निवासी है, जिस गांव में बरात आई थी। जिसके चलते गांव वालों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। दोनो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। एसपी देहात एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र के ग्राम डाडापट्टी निवासी एक ग्रामीण के बेटे की बरात क्षेत्र के ही ग्राम अकबरपुर कालसो में एक ग्रामीण के यहां गई थी। जैसे ही बराती गांव में बरद्वारी कर रहे थे तो इसी बीच एक बराती और बैंड बजाने वाले के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई और मारपीट कर दी।

इसी दौरान गांव के एक विशेष समुदाय के कुछ लोग बैंड वाले व्यक्ति के पक्ष में आकर बरातियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। जिसके बाद बरातियों के पक्ष में भी दूसरे समुदाय के लोगों ने आकर हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की विदाई के लिए छावनी बना गांव

इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई। जिसके चलते दुल्हन की विदाई के लिए गांव छावनी में तब्दील हो गया।  एसपी देहात स्वप्न किशोर ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। उन्होंने बताया है कि मामला बैंड वाले और बरातियों के बीच का था। जिसमे गांव वाले भी आ गए थे। फिलहाल मामला शांत हो गया है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रोथाण ने बताया कि अकबरपुर कालसो निवासी तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब बाइक एंबुलेंस से जरूरतमंद को तुरंत पहुंचाया जाएगा अस्पताल, प्रदेश में जल्द शुरू होगी सेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें