रुड़की के केल्हनपुर गांव में क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों में मारपीट तक हो गई।
घटना की तहरीर पुलिस को दी
इस घटना में दो लोगों को चोट आने की खबर है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के केल्हनपुर गांव में बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे।
पढ़ें,मुख्यमंत्री पद के दावेदार दिल्ली में और अफवाहें दून में
इसी बीच किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा की मामला मारपीट तक पहुंच गया। उस समय तो मामला निपट गया। लेकिन यह बात बच्चों के परिजनों तक पहुंच गई।
पढ़ें,2.5 मार्क्स लाने पर भी मिलेगा IIT में मौका
जिसके बाद परिजनों में भी विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो लोगों को चोट लगी। घटना के संबंध में महफूज और शहनवाज ने पुलिस को तहरीर दी थी।
पढ़ें, जेपी जोशी प्रकरणः वल्दिया ने भी किया था पीड़िता का यौन शोषण!
पुलिस ने दोनों ही पक्षों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। दोनों पक्षों में सुलह के भी प्रयास चल रहे हैं।