हरिद्वार स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में सीट दावेदारों के बीच जबरदस्त हंगामा हो गया। यहां तक कि दावेदारों ने टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगाते हुए अपने पैसे भी मांगे।
मंगलवार को बसपा प्रदेश कार्यालय पर भगवानपुर, ज्वालापुर और झबरेड़ा सीट के दावेदारों ने ज़बरदस्त हंगामा हो गया।
हरिदास, मदनलाल और तीर्थ प्रधान समर्थकों ने प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव से टिकट के लिए दिए गए रूपये वापस मांगे। इस दौरान दावेदारों ने पार्टी प्रभारियों के खिलाफ नारेबाजी की।