फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पालिकाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
हरबर्टपुर चौक पर उलझते चेयरमैन व कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी के समर्थक।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान हंगामा हो गया। हरबर्टपुर चौक पर स्थित एक छोले-भटूरे की दुकान को हटाने के विरोध में नगर पालिका की चेयरमैन कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी से उलझ गईं। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। एनएच के अधिकरियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रविवार को लोनिवि की टीम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में अधिकारी हरबर्टपुर चौक स्थित एक छोले-भटूरे की दुकान को हटाने के लिए पहुंचे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंची और दुकान हटाने का विरोध करने लगीं।

उधर मौके पर पहले से मौजूद कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी नीरज रोहिला ने कहा कि यदि यह दुकान नहीं हटेगी तो किसी भी दुकान से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का- मुक्की होने लगी। मामला बिगड़ता देख एनएच के अधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस दौरान चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें