Iकोतवाली क्षेत्र में टैक्सी चालकों के बीच सवारियां बैठाने पर विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों का शांति भंग में चालान काटा है। कोतवाली के एसएसआई केके सिंह ने बताया कि टैक्सी चालकों के बीच सवारियां बैठाने को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद भी युवक नहीं माने। इस मामले में पांच लोगों का शांति भंग में चालान काटा गया है।I