Iएसएसपी अजय सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को अपडेट रखने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जो अधिकारी या कर्मचारी फाइलों या जांचों को अनावश्यक रूप से लंबित रखेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने प्रधान लिपिक शाखा, डीसीआरबी और कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों का पूरा विवरण और बायोमीट्रिक जानकारी अनिवार्य रूप से एमसीयू पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि अपराधियों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए। एसएसपी अजय सिंह ने लंबित चिकित्सा फाइलों को भी एक सप्ताह के भीतर निपटाने के आदेश दिए, ताकि कर्मचारियों को परेशानी न हो।I