फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किट्टी पार्टी में विवाद : धक्के से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता ने शहर कोतवाली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में किट्टी पार्टी के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को ऐसा धक्का दिया कि वह अब शायद ही कभी उठ सकेगी। उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। ऑपरेशन और लंबे इलाज के बावजूद शारीरिक रूप से लाचार हो रखी हैं। आरोपी महिला से रुपयों के लेन-देन पर कहासुनी हुई थी। इस पर उसने भरे हॉल में पहले थप्पड़ मारा, फिर धक्का देकर गिरा दिया। पीड़िता 53 वर्षीय महिला हैं। गिरने के बाद दर्द से कराह उठीं और उनका हिलना तक मुश्किल हो गया था। साथी महिलाएं और रेस्टोरेंट मैनेजर जैसे-तैसे अस्पताल लेकर गए। पता चला कि उनकी रीढ़ फ्रैक्चर हो गई है।
घटना 29 नवंबर को हुई थी। इलाज से कोई लाभ न मिलने और लाखों खर्च होने की वजह से पीड़ित महिला ने शहर कोतवाली थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है, हालांकि पीड़ित महिला ने तहरीर में किट्टी पार्टी में मौजूद अन्य महिलाओं के नाम बतौर गवाह लिखवाए हैं। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़ित मंजू सोनकर इंद्र विहार में परिवार के साथ रहती हैं। घटना वाले दिन राजपुर रोड स्थित कुमार वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में किट्टी पार्टी का आयोजन हुआ था। वहां मौजूद किट्टी सदस्य डॉली पांडे से मंजू की कहासुनी हुई थी, जिसके बाद डॉली ने उन्हें अचानक थप्पड़ मारा और जोर से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मंजू चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं। रेस्टोरेंट के मैनेजर व अन्य महिलाएं उन्हें तत्काल ओएनजीसी अस्पताल ले गईं, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। तीन दिसंबर को उनकी रीढ़ का बड़ा ऑपरेशन हुआ। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इलाज में अब तक करीब चार लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह घटना के कारण शारीरिक रूप से अक्षम और मानसिक रूप से परेशान महसूस कर रही हैं। घटना के समय किट्टी संचालक वंदना समेत अन्य सदस्य मंजू, रामेश्वरी, अश्वनी, प्रीति और नीरू मौजूद थे, जो पूरे घटनाक्रम की गवाही दे सकते हैं। घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई, जिसकी फुटेज पुलिस को साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें