फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सीएम के स्वागत समारोह में अव्यवस्थाएं, देखते ही देखते उमड़ पड़ी भीड़...कप्तान ने दिए जांच के आदेश

Sat, 30 Sep 2023 05:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी लंदन दौरे से लौट आए हैं। उनके लौटने पर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, लेकिन स्वागत कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाएं भी सामने आई। जिस पर कप्तान ने जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत कार्यक्रम में अचानक अव्यवस्थाएं फैल गई। कार्यकर्ता और समर्थक वहां रस्सी लिए खड़ी पुलिस को धकियाते हुए हेलिकॉप्टर तक जा पहुंचे। ऐसे में वहां पर स्थिति काबू से बाहर होने लगी। मामला सामने आने के बाद पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को ब्रिटेन यात्रा से देहरादून लौटे थे। बन्नू स्कूल में उनका स्वागत किया जाना था। बड़ी संख्या में आम कार्यकर्ताओं से लेकर मंत्री तक ग्राउंड में खड़े हुए थे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने हेलिकॉप्टर से कुछ दूरी पर रस्सी लगाई थी।

इसे लेकर पुलिसकर्मियों का एक घेरा बनाया गया था। ताकि, कोई हेलीकॉप्टर तक न पहुंच सके। लेकिन, उत्साहित कार्यकर्ता इस रस्सी के घेरे को तोड़ते हुए हेलीकॉप्टर तक जा पहुंचे। इसके लिए उन्होंने वहां खड़ी पुलिस को भी धक्का दे दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...श्रीनगर में बवाल:  किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मजदूर, मिस्त्री सहित बाहरी लोगों को पीट-पीटकर भगाया

देखते ही देखते वहां पर अव्यवस्थाओं का माहौल बन गया। उस वक्त तक हेलीकॉप्टर के दोनों रोटर चल रहे थे। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोबाल ने एसएसपी अजय सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसपी सिटी की इस रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। विस्तृत जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही इसमें सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें