फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हजारा बुणजाई बिरादरी के लोहड़ी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। लोहड़ी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए हजारा बुणजाई बिरादरी 1950 की बैठक आयोजित की गई। इसमें महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई।प्रचार मंत्री अभिनव थापर ने कहा कि इस वर्ष लोहड़ी पर्व 11 जनवरी को पटेलनगर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। इसमें पारंपरिक लोहड़ी के अलाव, लोकगीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गतिविधियां रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिरादरी उत्तराखंड में मौजूद सबसे पुराने सामाजिक संगठनों में से एक है। बिरादरी की ओर से भारत की आजादी के बाद 1947 से देहरादून में हर साल लोहड़ी के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस मौके पर अध्यक्ष पवन चंडोक, सचिन विज, संजय उप्पल, सतीश कक्कड़, अभिषेक तलवार, बाबूराम सहगल, संजीव पूरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें