पिछले साल की आपदा की पहली बरसी पर प्रदेश सरकार ने पीड़ितों के जख्मों पर और मरहम लगाने की कोशिश की है।
आपदा के उत्तराखंड निवासी मृतक आश्रित परिवारों को दो-दो लाख रुपए अतिरिक्त राहत राशि दिए जाने का ऐलान किया गया है।
इसके अलावा मृतक आश्रित परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।