फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
लाखामंडल ​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आपदा में बचाव के तरीके बताती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत विद्य
विज्ञापन
चकराता। लाखामंडल स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया। भूकंप, बाढ़, भूस्खलन और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं में प्राथमिक उपचार देने, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने की विधि और हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देने की तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित तरीके से बचाव करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सजग रहने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केंद्र सिंह असवाल, राहुल कुमार, राकेश प्रसाद मैठाणी, भगवती प्रसाद, अमिता रावत, गीता बिष्ट, मनोज कुमार, प्रेम, रतन नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद

लाखामंडल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आपदा में बचाव के तरीके बताती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत विद्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें