फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

विज्ञापन
​​​शिवालिक एकेडमी के पदक जीतने वाले ​खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
सेलाकुई। शिवालिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने हरिद्वार के वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित 18वीं नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। 14 से 18 नवंबर तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। लक्ष्य पांडा और सरबजोत ने दो स्वर्ण, नैतिक वर्मा ने एक स्वर्ण व एक रजत, देवांश थापा ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीते। इसके अलावा योगेश चौधरी, अक्षित पंवार, दिव्यांश भरदवाल और जैद ने रजत पदक, दिव्यांश सिंह व अंश सिंह बिष्ट ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्य रजनी त्यागी ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें