परीक्षा में कंप्यूटर के इस्तेमाल की सीबीएसई देता है अनुमति
बोर्ड परीक्षा के दौरान दिव्यांग छात्रों को कंप्यूटर या लैपटॉप के प्रयोग के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अनुमति देता है। करीब छह साल पहले से ही बोर्ड की ओर से छात्रों को यह सुविधा दी गई है, लेकिन कंप्यूटर का इस्तेमाल करने में आने वाली समस्याओं के चलते दिव्यांग छात्र ऑफलाइन मोड पर ही अपनी परीक्षाएं देते हैं। अब यह समस्या भी दूर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड भू कानून: एनडी सरकार ने की शुरुआत, खंडूड़ी के समय हुई थी सख्ती, अब धामी सरकार वृहद तैयारी में जुटी
सीएम से की है लैपटॉप की मांग
अमित शर्मा ने बताया, हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिवस के मौके पर एनआईईपीवीडी आए थे। इस दौरान संस्थान की ओर से दिव्यांग छात्रों के लिए 45 लैपटॉप की मांग की थी। इस पर सीएम धामी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जल्द ही छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे।