फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी एस सुरेश बने एसएसबी अकादमी के निदेशक

Wed, 15 Mar 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) अकादमी के नवनियुक्त निदेशक आईजी एस सुरेश ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अकादमी में कार्यभार ग्रहण करने के बाद निदेशक सीआईएंडजेडब्लू (काउंटर इनसरजेंसी एंड जंगल वारफेयर) स्कूल ग्वालदम रवाना हो गए। एस. सुरेश भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के  केरल कैडर  अधिकारी हैं और डेपुटेशन में एसएसबी में आए हैं। वह अकादमी के सातवें निदेशक हैं। 
विज्ञापन


यहां बता दे कि वर्ष 2003 में स्थापित एसएसबी अकादमी को महानिदेशालय के आदेश पर भोपाल शिफ्ट किया जा रहा है। श्रीनगर में सीटीसी (सेंट्रलाइज्ड ट्रेनिंग सेंटर) चलेगा। वर्तमान में सीटीसी असम के तेजपुर के समीप सलोनीबाड़ी में संचालित हो रहा है। अकादमी का दर्जा छिनने से श्रीनगर में आईजी रैंक के अधिकारी नहीं बैठेगे और ना ही यहां सहायक कमांडेट रैंक के अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीटीसी में सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण लेंगे। 
आगामी अप्रैल माह में अकादमी में प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स की पीओपी (पासिंग आउट परेड) है। इसके बाद अकादमी भोपाल शिफ्ट हो जाएगी। अकादमी शिफ्ट होने के बाद नवनियुक्त निदेशक आईजी सुरेश भी वहीं बैठेगे। मंगलवार को उन्होंने श्रीनगर स्थित अकादमी पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात उन्होंने अकादमी परिसर का निरीक्षण किया। बुधवार को सीआईएंडजेडब्लू स्कूल ग्वालदम का निरीक्षण करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें