यूपीजेई नाराज, कहा-भर्ती से दो साल पहले कैसे दे दी वरिष्ठता
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने इस वरिष्ठता सूची पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि उनके साथ जो पदोन्नति के बाद 2008 में सहायक अभियंता बन गए थे, सूची में उनके बीच में ही 2010 में सीधी भर्ती से आए सहायक अभियंताओं को शामिल कर दिया गया है। एसोसिएशन के केंद्रीय उप महासचिव जगपाल सिंह ने कहा कि जो एई 2010 में भर्ती हुआ, उसे भर्ती से दो साल पहले 2008 में कैसे वरिष्ठता दी जा सकती है। एसोसिएशन ने इस सूची को गलत करार देते हुए इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: 10 वर्ष में पहली बार जून का पहला सप्ताह हुआ इतना ठंडा, सता रही दिसंबर जैसी ठंड
सीधी भर्ती के एई खुश, कहा-जल्द हो डीपीसी व पदोन्नति
यूपीसीएल में सीधी भर्ती के सहायक अभियंता इस वरिष्ठता सूची से खुश हैं। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव राहुल चानना ने कहा कि यूपीसीएल प्रबंधन और शासन ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर यह वरिष्ठता सूची जारी की है। उन्होंने कहा कि इस पर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। 2010 में भर्ती एई की विज्ञप्ति व चयन की प्रक्रिया फरवरी 2008 से शुरू हो गई थी। लिहाजा, नियमों के हिसाब से उनकी वरिष्ठता सही आंकी गई है। उन्होंने यूपीसीएल प्रबंधन से जल्द डीपीसी व पदोन्नति की मांग की।