फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अच्छी खबर, रामनगर-देहरादून के बीच सीधी ट्रेन का इंतजार अब खत्म, 18 जुलाई को सेवा का शुभारंभ

Tue, 14 Jul 2026 11:13 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से राजधानी देहरादून की आवाजाही अब पहले से आसान होने जा रही है। रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से रामनगर के स्थानीय लोगों के साथ-साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
रामनगर को मिली देहरादून की सीधी कनेक्टिविटी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल (सांसद अनिल बलूनी)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी की लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी होने जा रही है। सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि 18 जुलाई से रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

सांसद बलूनी ने कहा कि कॉर्बेट सिटी के रूप में पहचान रखने वाले रामनगर के लोगों को देहरादून आने-जाने के लिए अब अधिक सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को सरकारी और निजी कार्यों के लिए देहरादून पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी कॉर्बेट नेशनल पार्क तक पहुंचने में सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस ट्रेन का संचालन प्रयोग के तौर पर सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या और प्रतिक्रिया के आधार पर रेलवे बाद में इसका संचालन सप्ताह में चार या पांच दिन तक बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी मामला, बीकेटीसी के कई और कर्मचारी भी रडार पर, CCTV में दिखीं संदिग्ध हरकतें

सांसद ने रामनगर क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र को लगातार सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इससे पहले धनगढ़ी पुल भी आम जनता के आवागमन के लिए समर्पित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें