फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBTL से नहीं जुड़े, तो लैप्स होगी सब्सिडी

Mon, 23 Mar 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से सभी गैस उपभोक्ताओं को महंगी गैस खरीदनी होगी। नये वित्तीय वर्ष में बाजार मूल्य पर ही सिलेंडर लेना होगा।
विज्ञापन


डीबीटीएल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को तो सिलेंडर लेते ही प्रतिमाह सब्सिडी खाते में मिल जाएगी, लेकिन जो उपभोक्ता अब भी खाता नंबर लिंक नहीं करा सके हैं उनकी सब्सिडी लैप्स होकर सरकारी खाते में चली जाएगी।

हालांकि, इससे बचने के लिए जून तक योजना से जुड़ने का मौका भी तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को दे रही हैं। उत्तराखंड में डीबीटीएल योजना एक जनवरी से लागू हो चुकी है। योजना से नहीं जुड़ सके लोगों के लिए 31 मार्च तक तेल कंपनियों ने ग्रेस पीरियड देकर अवसर दिया था।
विज्ञापन


अब भी करीब 20 प्रतिशत उपभोक्ता योजना से नहीं जुड़ सके हैं। ऐसे में कंपनियों ने जून तक तीन माह का पार्किंग पीरियड रखने की व्यवस्था दी है। इन तीन माह में उपभोक्ता को बाजार मूल्य पर सिलेंडर देकर तेल कंपनी सब्सिडी राशि अपने पास रखेगी।
विज्ञापन


अगर 30 जून तक उपभोक्ता डीबीटीएल फॉर्म भरकर गैस कनेक्शन के साथ बैंक खाता नंबर लिंक करवा देंगे तो तीनों महीने (अप्रैल, मई, जून में जितने सिलेंडर लिए हो) की सब्सिडी राशि एक साथ उपभोक्ता के खाते में आ जाएगी। वहीं योजना से नहीं जुड़ने पर सब्सिडी राशि लैप्स हो जाएगी। जुलाई में योजना से जुड़ने पर उसी महीने की सब्सिडी मिलनी शुरू होगी।

इस तरह करें आवेदन
- अपनी गैस एजेंसी से ही फॉर्म लेकर भरें, यह फार्म निशुल्क उपलब्ध हैं
- बैंक खाता संख्या और गैस कनेक्शन के कागज ले जाएं साथ
- जिस उपभोक्ता के नाम पर गैस कनेक्शन है, उसी उपभोक्ता के बैंक खाते को जोड़ें

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
- www.mylpg.in वेबसाइट खोलें
- आईओसी, बीपीसी, एचपीसी तीनों कंपनियों के लोगो होंगे। उपभोक्ता जिस कंपनी के ग्राहक हैं उस लोगों पर क्लिक कर खोलें
- हर तेल कंपनी के लिंक के अंदर अलग-अलग लिंक हैं, जिस पर अपनी जानकारी दर्ज कर सीधे योजना से जुड़ सकते हैं
- बैंक एकाउंट नंबर, कंज्यूमर नंबर भी करना होगा दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें