उत्तराखंड में सपा ने एक नया दाव चला है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की प्रदेश इकाई यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उत्तराखंड के सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहती है।
वहीं कुमाऊं मंडल में प्रभाव बढ़ाने के लिए पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर को पार्टी की ओर से आगे करना चाहती है। तर्क है कि एक तो सांसद डिंपल यादव का मायका गढ़वाल मंडल में है दूसरी वह महिला हैं।
वहीं रोहित शेखर को यूपी में मिली लालबत्ती का फायदा कुमाऊं में मिल सकता है। इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को पत्र भेजा गया है।