फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पंत के आदर्शों से जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत प्रखर चिंतक, दूरदर्शी व कुशल राजनेता थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के पश्चात एक आदर्श जनप्रतिनिधि व राजनेता के रूप में समाज और राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके विचार, आदर्श और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक पं. पंत के आदर्शों व पदचिह्नों से प्रेरणा लेते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। राष्ट्र की एकता, अखंडता व स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम रविंद्र ज्वांठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें