डिजिटल मार्केटिंग कोर्स का हुआ शुभारंभ देहरादून। बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिजिटल मार्केटिंग कोर्स का शुभारंभ किया गया है। कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष तौकीर हुसैन ने कहा कि यह प्रयोग सराहनीय है। कॉलेज अध्यक्ष हर्षमणि व्यास ने कहा कि वह कई अन्य कोर्स भी इसमें शामिल कर रहे हैं। डिजाइनिंग कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए हैं। कहा कि मौजूदा समय में डिजिटल कोर्स बेहतर विकल्प है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुपमा उनियाल व अन्य उपस्थित रहे।