फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM की जरुरत नहीं, घर पर ये मशीन उगलेगी रुपए

Sat, 21 Jun 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में अब शहरी क्षेत्र के लोगों को भी भागदौड़ भरी जिंदगी में बैंक या एटीएम जाना जरूरी नहीं रहेगा।
विज्ञापन


वे घर या दफ्तर में बैठकर अपने खाते में रुपए जमा कराने के साथ ही निकासी भी कर सकेंगे।

हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उन्हें नए सिरे से बैंक में खाता खोलना होगा।
Trending Videos

हर व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का प्रयास

दरअसल, भारत सरकार वित्त मंत्रालय प्रत्येक व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

बैंकों को भी क्षेत्र आवंटित कर उस क्षेत्र में बैंक सुविधा मुहैया कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले ग्रामीणों को घर बैठे लेनदेन की सुविधा मुहैया कराने की योजना शुरू हुई थी।

अब वित्तीय समावेशन का विस्तार करते हुए इसे शहरी क्षेत्र में भी लागू कर दिया गया है।

डि‌जिटल मशीन घर पर ही उगलेगी रुपए

इसके तहत बैंक एक प्रतिनिधि (बिजनेस करेसपांडेंट या बीसी) को नामित करेगा और उसे एक डि‌जिटल मशीन प्रदान की जाएगी।

इस मशीन का सीधा संबंध संबंधित बैंक शाखा से होगा। लोगों को घर बैठे लेन-देन करने के लिए पहले बैंक खाता खुलवाना होगा।
विज्ञापन

खाताधारक के अंगूठे का होगा इस्तेमाल

इसके बाद वे संबंधित बैंक प्रतिनिधि से संपर्क साध कर डि‌जिटल मशीन के जरिए अपने खाते से लेन-देन कर सकेंगे। पारदर्शी लेन-देन के लिए खाताधारक के अंगूठे का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके लिए लोगों को किसी भी तरह का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

वित्तीय समावेशन के तहत अब शहरी क्षेत्रों में भी घर/दफ्तर बैठे बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए लोगों को संबंधित बिजनेस करेसपांडेंट (बीसी) से संपर्क करना होगा। समय बचाने के लिहाज से यह योजना काफी उपयोगी है।
- बिपिन तिवारी, लीड बैंक अधिकारी, ऊधमसिंहनगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें