फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, विश्व बैंक की मदद से होगी विकसित

Sun, 18 Aug 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनर्स से लेकर बजट से जुड़े अन्य दस्तावेजों को डिजिटाइज करने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश की ओर से विश्व बैंक को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। ई रिकार्ड होने पर कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े मसलों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। इस डिजिटल लाइब्रेरी में ऑडिट रिपोर्ट और अन्य शासनादेश रखे जाएंगे। 

विज्ञापन


लोक वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्रदेश में विश्व बैंक के सहयोग से इस समय प्रदेश में ई ऑफिस की परियोजना शुरू की गई है। इस ऑफिस को एक जनवरी 2020 तक पूरी तरह से प्रदेश में स्थापित किया जाना है। वित्त सचिव अमित नेगी की ओर से इस संदर्भ में आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। इसी के तहत अब प्रदेश में 2012 के बाद के लोक प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटाइज करने का फैसला किया गया है।

नियोजन विभाग का कहना है कि इलेक्ट्रानिक रूप से यह रिकार्ड उपलब्ध होगा तो महत्वपूर्ण मसलों पर तेजी से निर्णय भी लिया जा सकेगा। वित्त सचिव अतिम नेगी के मुताबिक सभी ऑडिट रिपोर्ट, शासनादेशों सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन कराया जाएगा।  इस काम के लिए नियोजन विभाग की ओर से विश्व बैंक की मदद लेने का मन बनाया गया है। विश्व बैंक को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


स्टेट ऑफ आर्ट परियोजना होगी यह
वित्त सचिव एवं परियोजना निदेशक अमित नेगी के मुताबिक लोक वित्तीय प्रबंधन परियोजना को एक मॉडल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार के वैब बेस्ट परियोजनाओं का अध्ययन करने को भी संबंधित विभागों को कहा गया है। संबंधित विभाग इन सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं की जानकारी हासिल कर परियोजना प्रबंधन इकाई को इस बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें