फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने सहसपुर में मासूम के अपहरण के बाद हत्या के मामले में जिले से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर में फिरौती के लिए मासूम का अपहरण और फिर उसकी हत्या के मामले में डीआईजी नीरू गर्ग ने जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। डीआईजी ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई में देरी हुई होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में घटना के बाद पुलिस रिस्पांस टाइम की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नौ मार्च को सहसपुर में फिरौती के लिए आठ साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया था। दो लोगों ने शाम को करीब साढ़े पांच बजे मासूम का अपहरण कर और दस लाख की फिरौती मांगी थी। बाद में आरोपियों ने मासूम की हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने महज दस घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मामले में पुलिस की कार्रवाई पर परिजन लगातार सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर सूचना के तत्काल बाद पुलिस सक्रिय हो जाती तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में शिकायत के बाद डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। डीआईजी ने कहा कि अपहरण कब हुआ, कितने बजे पुलिस को सूचना दी गई और क्या कार्रवाई हुई, इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें