फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अव्यवस्थित पार्किंग देख भड़कीं डीआईजी रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग को देखकर डीआईजी रेलवे पी रेणुका देवी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए। डीआईजी सोमवार को चारधाम यात्रा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्होंने सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने और परिसर के सीसीटीवी कैमरों की समय-समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




डीआईजी ने कहा कि यात्रा सीजन में देश-विदेश से लाखों यात्री देहरादून आते हैं। ऐसे में जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे के अफसर आपस में समन्वय स्थापित कर यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करें। रेलवे स्टेशन पर पोस्टर और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को जागरूक करें।
इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में टैक्सी संचालकों के साथ बैठक भी की। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों और टैक्सी एसोसिएशन की समस्याओं को भी सुना। स्टेशन मास्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन आने पर स्टेशन के बाहर जाम लगता है। डीआइजी ने इस संबंध में एसएचओ को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक बिपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सतीश चंद्र घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें