फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल टैंकर में हुआ भीषण धमाका कि 40 फीट दूर गिरे चालक और मिस्त्री

Thu, 29 Mar 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
Massive blast - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

डीजल टैंकर के निकासी बॉक्स पर वेल्डिंग करते समय धमाका हो गया और आग लग गई। हादसे में मिस्त्री और टैंकर चालक बुरी तरह झुलस गए। मिस्त्री और चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चालक असगर अली की मौत हो गई।

विज्ञापन


रामराज रोड स्थित इंदर फिलिंग स्टेशन पर बुधवार करीब सवा चार बजे  चालक असगर अली (45) निवासी गांव कनौरा (बाजपुर) टैंकर संख्या यूके 18सीए/0955 से पेट्रोल और डीजल खाली कर लौट रहा था। असगर ने निकासी बॉक्स में वेलि्ंडग के लिए टैंकर को एक मैकेनिक की दुकान पर खड़ा किया। निकासी बॉक्स पर वेल्डिंग कराते समय अचानक धमाका हुआ और टैंकर में आग लग गई।

डीजल के गुबार ने चालक असगर अली और वेल्डिंग मिस्त्री डालचंद सैनी (38) को सड़क पार करीब 40 फीट दूरी पर जाकर फेंक दिया। धमाके और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टैंकर में भड़की आग देख किसी को उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर झुलसे चालक और मिस्त्री को एक वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. खेमपाल के मुताबिक दोनों तकरीबन 90 प्रतिशत झुलस चुके थे। 
विज्ञापन


चालक असगर अली 90 से 100 प्रतिशत तक जला है। उसकी हालत नाजुक है। उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। साथ ही डालचंद 80 से 90 प्रतिशत जला है उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। टैंकर मालिक आने के बाद तय करेंगे आगे कहां इलाज कराना है।
- डॉ. अरुण जोशी, एसटीएच, हल्द्वानी

विज्ञापन

मंगलवार को आया था टैंकर 

टैंकर - फोटो : demo pic.
बाजपुर के रामराज रोड स्थित इंदर फिलिंग स्टेशन पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया कि टैंकर संख्या यूके18सीए/ 0955 मंगलवार शाम पंप पर आया था। टैंकर में पांच हजार लीटर पेट्रोल और 15 हजार लीटर डीजल था। बुधवार शाम चार बजे डीजल और पेट्रोल पंप पर खाली कर वापस चला गया था। चालक निकासी बॉक्स में वेल्डिंग कराने की बात कर रहा था जिस पर पेट्रोल पंप प्रबंधन ने टैंकर में पानी भर लेने की बात कही थी लेकिन चालक ने पेट्रोल वाले टैंक में कुछ डीजल डाल दिया था ताकि गैस न बने।
 
राजपाल ने मिस्त्री पर रजाई डालकर बुझाई थी आग 
वेल्डिंग मिस्त्री की दुकान के पास शिव शंकर खानदानी दवाखाना का टेंट लगा था। दवाखाना संचालित कर्ता यूपी मुरादाबाद निवासी राजपाल ने बताया कि धमाके के बाद चालक उड़ते हुए नाले में जाकर गिरा ओर मिस्त्री नाले के पास धूल में गिरा। डालचंद को तड़पता देखकर उसने अपनी रजाई से बमुश्किल आग बुझाई। मौके पर पहुंचे आईपीएस आयुष अग्रवाल, एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ टेंकर पर रेत और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।

सवा घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी
टैंकर पर धमाके के साथ आग लगने पर फायर ब्रिगेड की कमी खली। हादसे के बाद काशीपुर से फायर ब्रिगेड करीब सवा घंटे बाद पहुंची। नागरिकों ने बाजपुर में एक दमकल गाड़ी अस्थायी रूप से हर समय रखने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें