फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के मसूरी कनेक्शन से वाकिफ हैं आप?

Fri, 18 Oct 2013 10:45 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का मसूरी से लंबे समय से रिश्ता है। सचिन अपने मित्र संजय नारंग की बाथवैल बैंक कोठी में ही ठहरते हैं।
विज्ञापन


सचिन अब तक पांच बार मसूरी आ चुके हैं। वर्ष 2011 में सचिन करीब 12 दिनों तक मसूरी में रहे। इसी दौरान सचिन सपरिवार टिहरी बांध की झील देखने भी गए। सचिन अक्सर न्यू ईअर सेलिब्रेट करने आते हैं।

पढें, खजाने की खोज में सैकड़ों लोग, मिला बहुत कुछ

पत्नी अंजलि पुत्री सारा और पुत्र अर्जुन भी साथ
मास्टर-ब्लास्ट के मसूरी पहुंचते ही सिस्टर बाजार, चार दुकान में रौनक लग जाती है। लाल टिब्बा क्षेत्र में मसूरी ही नही बल्कि देहरादून, सहारनपुर, रुड़की और अन्य नगरों से भी प्रशंसकों की भीड़ जुट जाती है।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में सचिन तेंदुलकर क्रिसमस वीकऐंड पर रहे और नए साल का जश्न मनाने के बाद चले गए। सचिन मसूरी प्रवास के दौरान हर रोज सुबह लाल टिब्बा क्षेत्र का एक चक्कर पूरा लगाते थे। उनके साथ पत्नी अंजलि पुत्री सारा और पुत्र अर्जुन के अलावा संजय नारंग और अन्य लोग भी शामिल रहते थे।

पढें, 'गंगा' और 'हरकी पैड़ी' दोनों हैं ब्रिटिश की गुलाम!

पॉम केक, सेंडविच बेहद पसंद
चार दुकान पर सचिन तेंदुलकर सपरिवार ब्रेक फॉस्ट करते हैं। उनको पॉम केक, सेंडविच बेहद पसंद हैं। चार दुकान पर नाश्ता करते हुए भी सचिन लोगों से बातचीत तो कम करते हैं, लेकिन आटोग्राफ देने में कोई कंजूसी नही दिखाते।
विज्ञापन


पढें, बंगाली क्यों पहुचंते हैं 19 किमी की चढ़ाई चढ़ रुद्रनाथ?

नाश्ता करने के बाद सचिन अपने पुत्र के साथ वुडस्टॉक स्कूल में बेडमिंटन, लॉन टेनिस और क्रिकेट खेलने जाया करते थे। सचिन की पत्नी अंजलि बड़ी सादगी से पिक्चर पैलेस कुलड़ी बाजार में खरीददारी करती थी। सचिन क्लॉक टावर कैफे तक लंच और डिनर करने कई बार आते थे, लेकिन मालरोड पर कभी नही घूमे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें