फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल वादकों को प्रोत्साहन राशि और मंदिरों में मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
उत्तराखंड विरासत उत्तराखंड लोक वाद्य प्रस्तुतीकरण हस्तशिल्प प्रदर्शनी के समापन अवसर पर रेंजर ? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जागर गायन और छोलिया नृत्य ने उत्तराखंड विरासत के अंतिम दिन रंग जमाया। ढोल, दमाऊ, रणसिंघा, मशकबीन बजाकर कलाकारों ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ढोल वादकों को प्रोत्साहन राशि देने और साथ ही राज्य के मंदिरों में रोजगार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रेंजर ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड विरासत वाद्ययंत्र एवं प्रस्तुतिकरण एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के आखिरी दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रमाणपत्र देकर कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान गणेश जोशी ने कलाकारों के हुनर की प्रशंसा की। कहा कि ढोल उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति है और इस संस्कृति को कलाकारों ने बचाया हुआ है। उन्होंने ढोल वादकों को प्रोत्साहन राशि मिलने के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही उन्होंने ढोल वादकों को उत्तराखंड के मंदिरों में रोजगार देने की बात भी कही। कार्यक्रम में कुमाऊं की जोहार घाटी के कलाकारों ने जागर गायन प्रस्तुत किया। छोलिया नर्तकों की टीम ने वाद्यों यंत्रों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डौंर थाली के साथ चमोली व अन्य जिलों से आये जागरी ने गायन प्रस्तुत किया। इस दौरान लोक संगीत से जुड़ी बड़ी हस्तियां लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, संगीता ढौंडियाल, मीना राणा मौजूद रहीं। अजय जोशी और बीना बेंजवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. केपी जोशी, पूर्व आईपीएस जीएस मर्तोलिया, उद्योग विभाग के निदेशक सुधीर नौटियाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा, डॉ. नंदकिशोर हटवाल, डॉ. अजीत गैरोला, डॉ. एनएल अमोली, माधव जोशी, आदेश नौटियाल, सुशील डिमरी आदि उपस्थित रहे।
पद्मश्री के लिए नेगी का नाम भेजेंगे, सैन्य धाम के लिए बनाएंगे गीत
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड विरासत में पहुंचे लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्मश्री दिए जाने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि नेगी हमारे राज्य की एक बड़ी हस्ती है। वह हमारे लिए सम्मानित हैं। उन्हें पद्मश्री सम्मान देने के लिए वह सरकार से बात करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में बनने वाले सैन्य धाम के लिए एक गीत तैयार करने के लिए भी नरेंद्र सिंह नेगी से कहा। जिस पर नेगी ने भी हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें