गौ माता को राज्यमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दीनदयाल पार्क में धरने पर बैठे य
देहरादून। अन्न-जल का त्याग कर गोमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय पार्क में बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। धरने के बीच कई गोभक्तों ने पहुंचकर समर्थन दिया।
गोमाता को राज्यमाता का सम्मान देने के लिए विनोद चंद्र भट्ट की हरिद्वार से एक दिसंबर को शुरू हुई अंग-समर्पण दंडवत यात्रा 15 दिसंबर को दून पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल पार्क में धरना शुरू कर दिया। 16 दिसंबर से विनोद भट्ट अन्न-जल का त्याग कर धरना दे रहे हैं।
बृहस्पतिवार को भारतीय गो क्रांति मंच, भू-कानून के संस्थापक शंकर सागर रावत और अन्य गोभक्तों ने उन्हें समर्थन दिया। विनोद चंद्र भट्ट ने बताया, यह आंदोलन शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक है। मांग की कि देवभूमि में गोमाता को राज्यमाता का संवैधानिक दर्जा दिया जाए। संवाद