फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस से बाजार में वाहनों का प्रवेश हो जाएगा बंद

विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली को लेकर व्यापारियों और सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक लेते कोतवाल प्रदीप बि? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने रविवार को क्षेत्रीय व्यापारियों और सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक ली। बताया कि 25 अक्तूबर को धनतेरस से बाजार में भीड़ दबाव रहेगा। जिसके चलते बाजार में चौपहिया वाहनों के प्रवेश को पूर्णत: वर्जित कर दिया जाएगा। देहरादून जाने वाले वाहनों को कैनाल बाईपास रोड और कोतवाली रोड से डायवर्ट कर गंतव्य को रवाना किया जाएगा। यह व्यवस्था 27 अक्तूबर को दीपावली तक बनी रहेगी। कहा कि त्योहार के दौरान बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के सिपाही सादी वर्दी में बाजार में गश्त पर रहेंगे। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने हरबर्टपुर के व्यापारियों से भी त्योहार के दौरान ट्रैफिकव्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि त्योहार के दौरान पटाखों की दुकानें कहां पर लगेंगी। इस पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। कहा कि बाजार में अनहोनी से बचने के लिए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मुख्य बाजार में पुलिस चौकी के बाहर तैनात की जाएगी। कहा कि किसी भी संदिग्ध के दिखाई देने पर उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू, नीरज अग्रवाल, संदीप महावर, हरफूल महावर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें