सरकारी भूमि का उपयोग मास्टर प्लान के तहत हो
उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की सहायतित योजनाओं में तेजी से कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अनेक संभावनाएं हैं, युवाओं को कौशल विकास के साथ ही अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर ध्यान दिया जाए। राज्य में अधिक से अधिक औद्योगिक गतिविधियां हों, बाहर से निवेशक आयें, इस दिशा में तेजी से प्रयास करना हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के जो बड़े प्रोजक्ट तेजी से आगे नहीं बढ़ रहे हैं, उनकी हर महीने समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि का सही तरीके से उपयोग हो, इसके लिए जो भी कार्य किए जाएं, वे मास्टर प्लान के तहत ही हों। उन्होंने कहा कि मसूरी एवं नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: रिजॉर्ट कर्मी विवेक आर्य के बयान दर्ज, अंकिता के साथ मारपीट से लेकर कई पर्दों से उठाया राज
हमें ऐसी व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा कि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को अधिक जाम की स्थिति से न गुजरना पड़े। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर मीनाक्ष सुंदरम, शैलेश बगोली, यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव नवनीत पांडे, मनोज पंत आदि अधिकारी मौजूद रहे।