फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अवैध मदरसों को लेकर सख्त धामी सरकार, बोले मुख्यमंत्री- निर्माण की होगी जांच, अभियान रहेगा जारी

Thu, 13 Mar 2025 02:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार अभियान चला रही है। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प लिया है। जहां से भी शिकायतें प्राप्त होंगी, उनका संज्ञान लिया जाएगा और जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध निर्माण और अवैध मदरसों के खिलाफ जो अभियान चलाया है वह जारी रहेगा। सरकार ऐसे मामलों की जांच करेगी और अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प लिया है। जहां से भी शिकायतें प्राप्त होंगी, उनका संज्ञान लिया जाएगा और जांच कराई जाएगी। बता दें कि प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में मसूरी में लगा सितारों का जमावाड़ा, धोनी और रैना ने किया डांस

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों के भीतर 52 से अधिक अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील कर दिया गया है। सीएम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में नौ अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। इससे पहले विभिन्न जिलों में 31 मदरसों पर कार्रवाई की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें