फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीजीपी ने लिया जी-20 सम्मेलन में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध और सुरक्षा विषय पर गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन में प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने भी प्रतिभाग किया। सम्मेलन में उत्तराखंड पुलिस एप का भी स्टॉल लगाया गया है। डीजीपी ने बताया कि जी-20 में साइबर सुरक्षा पर यह पहला सम्मेलन है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में जी-20 देशों, नौ विशेष आमंत्रित देशों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी लोगों, भारत और दुनियाभर के डोमेन विशेषज्ञों सहित 900 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन जी-20 प्रेसीडेंसी की एक नई और अनूठी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें