केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन को लेकर डीजीसीए की चार सदस्यीय टीम ने एमआई-26 हेलीपैड का निरीक्षण किया। उम्मीद है कि आगामी नौ अक्तूबर से केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर शुरू हो जाएगी।
हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी एसएस पंवार ने बताया कि चार सदस्यीय टीम ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली है। बुधवार को टीम केदारघाटी के हेलीपैड निरीक्षण करेगी।
इस दौरान हेलीपैड पर जरूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में कुछ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर घाटी में पहुंच जाएंगे।
एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने की लैंडिंग
केदारनाथ में मंगलवार को सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग की। इस दौरान हेलीकॉप्टर स्टॉफ दो वर्ष पूर्व केदारनाथ में क्रैश हुए प्राइवेट एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरूरी उपकरण निकालकर अपने साथ ले गया। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी ने बताया क्रश हेलीकॉप्टर के जरूरी उपकरण लेकर सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दिल्ली के लिए रवाना हो गया था।