फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2023: इस साल खूब बजेंगी शहनाई, जानें शादी लिए दिसंबर तक शादी के शुभ मुहूर्त

Tue, 21 Nov 2023 01:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

एकादशी 22 नवंबर की रात 11:03 बजे शुरू हो जाएगी जो 23 नवंबर की रात 9:01 बजे तक रहेगी। 23 को उदयातिथि होने के कारण एकादशी उसी दिन रहेगी।
विज्ञापन
शादी - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवउठनी एकादशी इस बार 23 नवंबर को है। उसी दिन से शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। उसके बाद से दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक कई तिथियों में शहनाइयां बजेंगी। उन तिथियों में दूनवासी गृहप्रवेश, नामकरण आदि कार्य भी कराएंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य सुशांत राज ने बताया कि एकादशी 22 नवंबर की रात 11:03 बजे शुरू हो जाएगी जो 23 नवंबर की रात 9:01 बजे तक रहेगी। 23 को उदयातिथि होने के कारण एकादशी उसी दिन रहेगी। 23 को बृहस्पतिवार भी है जिस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहा कि देवउठनी एकादशी से चातुर्मास की समाप्ति मानी जाती है।

MS Dhoni: कैप्टन कूल को भाए लाटी के कार्टून, बोले- गांव के दिनों की याद दिला दी, इन्हें पार्सल करा दो
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह के लिए फिर लगेगा विराम
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 16 दिसंबर की रात 1:26 बजे सूर्यदेव वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेंगे तो उस दिन से मांगलिक कार्य नहीं होंगे। फिर 15 जनवरी को सुबह 9:13 बजे सूर्य धनु से मकर में प्रवेश करेंगे जिससे लगन मुहूर्त फिर से शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें