I
IIसमर्थ टी-20 चैंपियनशिप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
I
I
I
Iबंगलूरू में आयोजित हुई पांच मैचों की टी-20 शृंखला का खिताबी मैच भारतीय टीम के नाम रहा। जीत के हीरो उत्तराखंड के देवराज पाल बने। मैच में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने शृंखला में अपने प्रदर्शन से बी-1 श्रेणी में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी अपने नाम किया। दृष्टिबाधितों के लिए आयोजित द्वितीय समर्थ टी-20 चैंपियनशिप में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराकर शृंखला अपने नाम कर ली है। इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। गंभीर सिंह चौहान और देवराज पाल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवराज ने हाल ही में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास की है। वह पिछले पांच सालों से कोच नरेश सिंह नयाल से खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।I