I
IIएसएसपी ने अपने कार्यालय से वर्चुअल रूप से की शुरुआत
I
I
मसूरी के चंडालगढ़ी में पुलिस के नए संचार रिपीटर स्टेशन का उद्घाटन किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने इस स्टेशन का अपने कार्यालय से वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रिपीटर स्टेशन स्थापित होने से पुलिस संचार व्यवस्था मजबूत बनेगी। इसमें आधुनिक संचार उपकरणों को रखा गया है। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित, स्पष्ट और निर्बाध संचार संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पुलिस कार्यों को तत्काल करने में बेहद सहायक सिद्ध होगा। इससे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। यही नहीं इससे आमजन की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में समयबद्ध सहायता भी हो सकेगी।I