फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रीतम भरतवाण की जागर पर देर शाम तक झूमते रहे श्रद्धालु

Sun, 01 Nov 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- मां राजराजेश्वरी कालिका दरबार का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। बावन बीघा मैदान में मां राजराजेश्वरी कालिका दरबार का वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने अपनी जागरों और भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने मां की महिमा का गुणगान करते हुए उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और जागर परंपरा को अपनी आवाज के माध्यम से जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने मां के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में जैसे ही लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने मंच संभाला, श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने एक के बाद एक जागर और भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर सन्नी पंवार, अखिलेश भंडारी, स्वामी लोकेश दास, सियाराम बाबा, दिनेश नेगी, नरेश उनियाल, डॉ. पंकज किशोर गौड़, नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें