Iघंटाघर स्थित साप्ताहिक मिलन केंद्र प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में विहिप बजरंग दल की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि आज जिस तरह से युवा नशे की चपेट में आकर बर्बाद हो रहे हैं, यह चिंता का विषय है। संरक्षित पशु कटान की भी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर अब हिंदू समाज को सड़कों पर उतरकर एक बड़ा आंदोलन करना होगा। इस मौके पर अनिल मेसोन, नवीन गुप्ता, मीत जायसवाल, अमन राजवंशी, अंकुर कुकरेजा आदि मौजूद रहे। वहीं, सहारनपुर रोड स्थित श्री आदर्श मंदिर में मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसमें मंदिर की भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद रात में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
I
Iपूजा कर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ कियाI
Iगढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णों देवी गुफा में आयोजित गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में छठे दिन श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि गुरुवार अष्टमी को विशेष कन्या पूजन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, आचार्य विकास भट्ट आदि मौजूद रहे। I