फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि से पहले पूर्णागिरि मेले में मां का डोला लेकर आने लगी टोलियां, लग रही श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 14 Mar 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
purnagiri mela - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में देवी मां का डोला लेकर श्रद्धालुओं की टोलियां आने लगी हैं। मंगलवार को पीलीभीत के बरखेड़ा से देवी मां के डोले के साथ पैदल चलकर श्रद्धालुओं की टोली तीसरे दिन मां के दरबार पहुंची। वहीं, प्रशासन नवरात्रों की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


पीलीभीत के बरखेड़ा से पूर्णागिरि का डोला लेकर पैदल चली श्रद्धालुओं की टोली में पुरुष, महिलाएं और बच्चे हैं। टोली में शामिल मनोज ने बताया कि 11 मार्च को पूर्णागिरि दर्शन के लिए रवाना हुए थे, पैदल सफर तय कर तीन दिन बाद यहां पहुंची है। बताया कि वह हर साल देवी का डोला लेकर पैदल आते हैं।
 

विज्ञापन

नहीं पहुंची बाहरी जिले से तैराक पुलिस की टीम

purnagiri mela - फोटो : demo pic
इधर, प्रशासन ने 18 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र की तैयारियां शुरू कर दी है। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया नवरात्र से पूर्व व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों की बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं का निर्धारण किया जाएगा।

नहीं पहुंची बाहरी जिले से तैराक पुलिस की टीम
पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहरी जिलों से सामान्य फोर्स तो यहां पहुंच चुका है, लेकिन तैराक पुलिस की टीम अब तक नहीं पहुंची है, इससे शारदा में स्नान के वक्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दावे हवाहवाई हैं।

मेले के लिए बूम, शारदा स्नानघाट और बनबसा स्नानघाट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बाहरी जिले से पीएसी और पुलिस के तैराकों की टीम मंगाई गई थी, लेकिन इस बार बाहर से तैराक दल अब तक नहीं पहुंच पाया है। तीनों स्नानघाटों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के आधा दर्जन तैराकों के भरोसे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें