फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवाद नहीं, विकासवाद बिहार की पहचान बनेगा : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम धामी ने बिहार के कल्याणपुर व हरसिद्धि विधानसभा में की चुनावी जनसभा
विज्ञापन

- बोले, डबल इंजन सरकार ने बिहार को जंगलराज से कराया मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, बिहार की परिवारवाद नहीं, विकासवाद में अपनी पहचान बनेगी। डबल इंजन सरकार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है।
बृहस्पतिवार को बिहार के कल्याणपुर व हरसिद्धि विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी जनसभा व रोड शो में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें। उन्होंने कहा, जिस प्रकार उत्तराखंड आध्यात्म की भूमि है, उसी प्रकार बिहार संस्कृति व गौरव की भूमि रही है। डबल इंजन की सरकार में बिहार में विकास यात्रा आगे बढ़ेगी। विपक्ष पर प्रहार करते हुए धामी ने कहा, गप्पू और पप्पू के गठबंधन ने लोगों को ठगकर अपनी तिजोरियां भरने का काम किया है। लालू और राबड़ी ने पूरे बिहार को गरीबी के दलदल में धकेला था। उस समय कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी, हर सरकारी योजना में भ्रष्टाचार होता था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार नक्सलवाद और जंगलराज से मुक्त हुआ है। मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में बिहार के समग्र विकास के लिए साढ़े नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की हैं। लालू और राबड़ी के शासनकाल में उद्योग बिहार से भाग जाते थे, वहीं आज एनडीए की सरकार में बिहार की जीडीपी में उद्योगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। बिहार में विकास की नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम हो रहा है। हवाई सेवा में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने बिहार के रेल बजट में 10 गुना से अधिक की बढ़ोतरी की है। बिहार को 20 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। पटना में मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है और दरभंगा में नया हवाई अड्डा बन रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीबी हटाओ के नारा देकर गरीबों को हटा दिया जाता था, लेकिन आज मोदी सरकार धरातल पर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि अब तक 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें